रविवार को सहारनपुर में मंडल स्तरीय ट्रायल में करेंगे प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए फुटबाल के जिला स्तरीय ट्रायल में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। शानदार प्रदर्शन करने वाले कुल 15 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चयन किया गया।
उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि 19 से 26 जनवरी तक प्रदेश स्तरीय सब जूनियर (बालक) फुटबाल प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके लिए शनिवार को जिला स्तरीय ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराया गया। इसमें कुल 33 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 15 खिलाड़ियों आदित्य पाल, अर्नव तोमर, अब्दुल, अरमान अशफाक, अयान खान, अर्पित खाटियान, अभिनव, उमैर रिजवान, रितिक जैन, देवांश, गणेश कुमार, राहुल, आलिम, अनिरुद्ध पोखरियाल और लिरिक प्रताप सिंह का चयन किया गया है। चयनित सभी खिलाड़ी रविवार को सहारनपुर स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय पर होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर जिला फुटबॉ़ल संघ के सचिव जावेद कमर और मनीष शर्मा मौजूद रहे।