टूर्नामेंट का आकर्षण खिलाड़ी आदित्य खन्ना, निखिल राय, राकेश कोहली, निशांत गोयल, दिलीप मोहंती, मोहित फोगाट, प्रदीप पंत, चंद्र भूषण, नरेंद्र कांकरिया, अवनीश रस्तोगी होंगे।
आयोजन सचिव विजय वर्मा ने बताया कि सर्विस क्लब के अलावा शहर के जीडी गोयनका स्कूल के मैदान पर मुकाबले होंगे। एंट्री अधिक होने के कारण कुछ मुकाबले मेरठ के एलेक्जेंडर क्लब में भी खिलाए जाने की तैयारी है।
इन आयु वर्ग में होंगे मुकाबले
प्रतियोगिता में 30 प्लस, 35 प्लस, 40 प्लस, 45 प्लस, 50 प्लस, 55 प्लस, 60 प्लस और 65 प्लस में खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है।