मुजफ्फरनगर। छात्र-छात्राओं के लिए एमडीए शहर में नक्षत्रशाला स्थापित करने के लिए जमीन की तलाश में जुटा है। अधिक छात्रों को लाभ के लिए आबादी के क्षेत्र की जमीन तलाश की जा रही है। एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि नक्षत्रशाला के जरिए युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान, ग्रहों, तारों और खगोलीय घटनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना है। बताया कि नक्षत्रशाला की स्थापना से तारों और ग्रहों की गति को वैज्ञानिक तरीके से समझाने के साथ ही विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि विकसित होगी। जीआईसी मैदान में प्राधिकरण की ओर से हैप्पीनेस पार्क की स्थापना कराई गई थी। उसके आसपास भी जमीन देखी जा सकती है। संवाद