भोपा। देर रात भोकरहेड़ी-बसेड़ा मार्ग पर ट्रक व पिकअप की भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। दोनों वाहनों के बीच में फंसने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी बसेड़ा मार्ग पर रविवार की देर रात हादसे में चालक के शव को कड़ी मशक्कत के बाद पिकअप से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान राजीव निवासी खेड़ाजट थाना मंगलोर जिला हरिद्वार के रूप मे हुई है। इसी बीच निकटवर्ती गांव रहमतपुर निवासी बाइक सवार वीरसैन भी वाहनों के बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को भोपा अस्पताल भेज दिया तथा मृतक के परिजनों को सूचना दी। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे सीओ देववृत वाजपेई ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है जबकि ट्रक चालक फरार हो गया है।