राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन
महिला और पुरुष वर्ग में मेघा और योगेंद्र सिंह ने पाया प्रथम स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की वार्षिक खेल प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षा विभाग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला और पुरुष वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में मेघा और योगेंद्र सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
बृहस्पतिवार को बैडमिंटन का फाइनल शारीरिक शिक्षा विभाग की मेघा पाठक और गृह विज्ञान विभाग की परवीन के बीच खेला गया। मेघा ने खिताब अपने नाम किया। परवीन दूसरे और शारीरिक शिक्षा विभाग की निधि तीसरे स्थान पर रहीं।
पुरुष वर्ग की बैडमिंटन के फाइनल में शारीरिक शिक्षा विभाग के योगेन्द्र सिंह ने कपिल कुमार को हराकर खिताब अपने नाम किया। कपिल दूसरे और निखिल भारद्वाज तीसरे स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। शुक्रवार को प्रतियोगिता का समापन हो गया। क्रिकेट का फाइनल मुुकाबला खेला जाएगा।
श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने खिलाडि़यों का उत्साहवर्द्धन किया। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डॉ. अशोक कुमार, डीन एकेडमिक डॉ. विनीत कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार, भूपेंद्र कुमार, डॉ. अब्दुल अजीज खान, अमरदीप, संदीप, विश्वदीप और तरुण उपस्थित रहे।