फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खेलों से होता है विद्यार्थियों का शारीरिक और बौद्धिक विकास

विज्ञापन
दिवालहेड़ी गांव में खेल प्रतियोगिता के समापन पर विद्यार्थी को पुरस्कृत करते अतिथि - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। दिवालहेड़ी गांव स्थित प्राइमरी जूनियर हाईस्कूल में चल रही खेल प्रतियोगिताओं का सोमवार को समापन हो गया। अंतिम दिन विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हुनर दिखाए, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने खो-खो, कबड्डी, लेमन रेस, प्लेट रेस सहित अन्य खेलों में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अमित तायल ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ उत्तम संस्कार, देशभक्ति की भावना, ईश्वर पर आस्था और हमारी भारतीय संस्कृति सभ्यता को भी बताना चाहिए। तायल ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से बच्चों का शारीरिक व बौद्धिक विकास होता है। प्रधानाचार्य सचिन माहेश्वरी ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। अंत में अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इसमें ग्राम प्रधान अजय कुमार, पूनम वर्मा, शिल्पी सिंघल, कप्तान सिंघल, शिवकुमार, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें