फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल महंगा करने पर विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल महंगा करने का विरोध
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने प्रदेश सरकार द्वारा पेट्रोल पर दो रुपये प्रति लीटर एवं डीजल पर एक रुपया वैट लगाने के निर्णय को जनविरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि संकट के दौर में जनता को राहत दी जाती है न कि टैक्स लगा कर कष्ट। चौधरी ने कहा कि प्रदेश में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि के कारण खड़ी फसल बर्बाद हो चुकी है। प्रदेश में गन्ना किसानों का लगभग 16000 करोड़ रुपया भुगतान बकाया है। लॉकडाउन के चलते सब्जी, फल की खेती करने वाले किसानों को अस्सी प्रतिशत और फूल की खेती करने वाले किसानों की सौ प्रतिशत नष्ट हो गई है। डेयरी किसानों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें