फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भन्हेड़ा से रास्तम पुल तक नहर की लाइनिंग को मिली शासन की स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
भन्हेड़ा से रास्तम पुल तक नहर की लाइनिंग को मिली स्वीकृति
विज्ञापन

देवबंद। भन्हेड़ा से रास्तम पुल तक करीब दो किमी नहर की लाइनिंग कराने की ग्रामीणों की मांग को शासन से हरी झंडी मिल गई है। इसकी पुष्टि मुजफ्फरनगर खंड गंग नहर के अधिशासी अभियंता हरी शर्मा ने भी की है। बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने बताया कि नहर भन्हेड़ा से रास्तम पुल तक प्रतिवर्ष चालू होने के बाद टूट जाती थी, क्योंकि उक्त स्थान पर नीचे काली नदी बहती है। इसे दुरुस्त करने में लाखों रुपया खर्च होता है। नहर को दुरुस्त किए जाने के बाद भी किसानों को सिंचाई के लिए कई-कई दिन तक पानी नहीं मिलता था। ग्रामीणों द्वारा नहर को पक्का किए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। विकास त्यागी ने बताया कि शासन ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उक्त स्थान को पक्का (लाइनिंग) कराने के आदेश देते हुए सिंचाई विभाग से परियोजना तैयार करने को कहा है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता हरी शर्मा ने बताया कि करीब 2 किमी नहर को पक्का (लाइनिंग) कराने के लिए चीफ इंजीनियरिंग कमेटी हो गई है। धनराशि का मूल्यांकन कर शासन को भेजा गया है। 2020-21 के बजट में भी इसका प्रावधान होगा। उन्होंने बताया कि अप्रैल व मई माह में पानी की मांग ज्यादा होती है। इसलिए बरसात के बाद ही नहर की लाइनिंग का काम शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें