फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ घंटे के धरने के बाद मिली इको मशीन के विक्रय की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
- हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभव सिंघल बुधवार की शाम बैठ गए थे धरने पर
विज्ञापन

- तीन माह बाद भी ईको मशीन के विक्रय की अनुमति नहीं मिलने पर जताया था विरोध
- एसडीएम सदर ने बुधवार रात एक बजे प्रमाणपत्र देकर धरना खत्म कराया
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। एसडी मेडिकल इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभव सिंघल को आठ घंटे के धरने के बाद ईको मशीन विक्रय की अनुमति मिल गई है। डीएम के अनुमोदन के बाद एसडीएम सदर परमानंद झा ने रात एक बजे उन्हें अनुमति पत्र दिया। इसके बाद डॉक्टर अपने घर लौट गए।
भोपा रोड स्थित एसडी मेडिकल इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभव सिंघल ने बताया कि ईको कार्डियोग्राफी के लिए लगाई गई ईको मशीन का विक्रय दौराला के आर्यावृत्त हॉस्पिटल को करना था। इसके लिए सीएमओ ऑफिस स्थित पीसीपीएनडीटी कार्यालय में तीन महीने पहले अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। मगर, अब तक अनुमति नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नाराज डॉ. अनुभव सिंघल बुधवार की शाम चार बजे सीएमओ ऑफिस की पहली मंजिल पर स्थित पीसीपीएनडीटी कार्यालय पहुंचे और फर्श पर ही धरने पर बैठ गए। डॉक्टर का यह धरना रात एक बजे तक चलता रहा। एसडीएम सदर परमानंद झा, सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार, पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, आईएमए अध्यक्ष डॉ. ललिता माहेश्वरी भी मौके पर पहुंचे। डॉ. अनुभव सिंघल ने बताया कि रात एक बजे उन्हें एसडीएम सदर ने अनुमति पत्र दिया है, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। व्यवस्था में खामी के चलते ही वह धरने पर बैठे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें