फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विद्युत समस्याओं पर जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए छह अगस्त तक जनप्रतिनिधि संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। लोनिवि के डाक बंगले पर इस कार्यक्रम में जिले के जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विद्युत प्रणाली सुदृढ़ीकरण संबंधित सुझाव प्राप्त किए गए।
बैठक में विद्युत आपूर्ति, आरडीएसएस, बिजनेस प्लान, नगर निकाय, नगरीय विद्युत व्यवस्था से संबंधित कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गयी। राजस्व वसूली बढ़ाने, विद्युत चोरी की रोकथाम को चर्चा की गई एवं जनप्रतिनिधियों से विद्युत प्रणाली सुदृढ़ीकरण संबंधित सुझाव प्राप्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक राजपाल बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप कार्यक्रम में शामिल रही। विद्युत विभाग की ओर से एसई एसके निर्मल, एसके अग्रवाल एसके अग्रवाल, एसके गुप्ता, जनपद मुजफ्फरनगर के अधिशासी अभियंता एवं उपखंड अधिकारी स्तर तक के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें