फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: धर्म के मार्ग का अनुसरण करने वाले व्यक्ति बनते है महान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। आचार्य श्री 108 विभव सागर मुनिराज की सुयोग्य शिष्याओं का धर्म नगरी खतौली में प्रथम बार मंगल प्रवेश हुआ। जैन समाज ने साध्वियों का पमनावली ग्राम से विहार कराकर खतौली में भव्य अगवानी की।
विज्ञापन

तीनों साध्वियों का प्रवास जैन मंडी स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रहेगा। महिला श्रद्धालुओं ने माताजी का चरण प्रक्षालन किया। इसी के साथ मंगल आरती की। पूज्य माता आर्यिका 105 अर्हम, आर्यिका 105 संस्कृत, आर्यिका 105 अर्हन ने भक्तों को आशीर्वचन दिया। बताया कि धर्म के मार्ग का अनुसरण करने वाले व्यक्ति ही जीवन में महान बनते हैं। हमें सदैव संयमित वाणी बोलनी चाहिए। जीवन में पुण्य कार्य करें। आत्मा अमर और सुख का खजाना है। इस प्रकार का चिंतन हमें प्रतिदिन अवश्य करना चाहिए। जीवन को महान बनाने के लिए आत्म गुणों का चिंतन करना होगा। प्रतिदिन देव दर्शन करें। धार्मिक कार्यक्रम में सुशील जैन, प्रवीण जैन, प्रदीप जैन, अदिश जैन, प्रवीण जैन, राजीव जैन, मुकुल जैन, हर्षित जैन, अपार जैन, विकास जैन, मोहित जैन, सुशील जैन, पारस जैन, अनुज जैन, तुषार जैन आदि शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें