फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बने लोग : डा. यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनें लोग : डॉ. यादव
विज्ञापन

देवबंद। भायला पीजी कॉलेज में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए छात्रों से सहभागिता का आह्वान किया गया।
प्राचार्य डॉ. बीएस यादव ने छात्रों को हर घर में तिरंगा की महत्ता को समझाया। डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि भारतीय स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह और 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा का आयोजन कर रही है। इसलिए हम सब नागरिकों की जिम्मेदारी अभियान को सफल बनाने की है। प्रवक्ताओं ने छात्रों से आह्वान किया कि वे 10 अगस्त तक अपने आसपास रहने वाले लोगों और सगे संबंधियों को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में अवश्य बताए जिससे सबको राष्ट्रीय पर्व से जोड़ा जा सके। इस मौके पर संजीव कुमार तेल्लूराम, डा. मेनपाल सिंह, सोमपाल सिंह, गुलाब सिंह, नेपाल सिंह, सुधीर शर्मा, सतीश शर्मा, दिनेश, संदीप, मान सिंह, बलराम शर्मा, रवि गौड व कुलदीप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें