फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण सम्मेलन की तैयारी में जुटे लोग

विज्ञापन
खतौली में स्थित एक बैंकट हाल में ब्राह्मण समाज की बैठक में उपस्थित मंचासीन पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
ब्राह्मण समाज के सम्मेलन की तैयारी में जुटे लोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। 19 सितंबर को जीआईसी मैदान मुजफ्फरनगर में होने वाले ब्राह्मण सम्मेलन की तैयारी में समाज के लोग जुट गए हैं।
ब्राह्मण समाज ने सम्मलेन को सफल बनाने के लिए तैयारी प्रारंभ कर दी है। कस्बे में स्थित एक बैंक्वट हाल में ब्राह्मण समाज की बैठक में राकेश शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के सभी ब्राह्मण नेताओं ने इस ब्राह्मण सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया है। लखनऊ में भगवान परशुराम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा परशुराम चेतना पीठ द्वारा लगाई जा रही है। चेतना पीठ के सदस्यों के स्वागत व अभिनंदन के लिए ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में बंटी शर्मा ने अपनी तरफ से 21 ट्रैक्टर ले जाने की बात कही। इस मौके पर बौद्धराम शर्मा, राजीव शर्मा, अमित शर्मा, डॉ. अंकुर शर्मा, पंडित चमन लाल शर्मा, पंडित प्रमोद शर्मा, जेपी शर्मा, मुकेश शर्मा, श्रीनिवास, दिनेश शर्मा, अशोक शर्मा, देवेश शर्मा, आदि वक्ताओं ने विचार रखे। बैठक का संचालन पंडित सत्यदेव शर्मा ने किया। बैठक में क्षेत्र के अरुण शर्मा, दिनेश, प्रमोद, पंडित अशोक, राजकिशोर, प्रभुवन, विनय भारद्वाज, आकाश शर्मा, हरेंद्र शर्मा, देवेश शर्मा, नवनीत शर्मा, विनय भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें