फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: धार्मिक टिप्पणी पर सड़क पर आए मुस्लिम समाज के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। सोशल मीडिया पर की गई धार्मिक टिप्पणी से नाराज मुस्लिम समाज के सैंकड़ों लोग देर रात सड़क पर आ गए। मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि कसबा निवासी एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी कर दी। इसके विरोध में शनिवार रात मुस्लिम समाज के लोग छोटा बाजार पुलिया पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुस्लिम समाज के लोग घर वापस लौट गए। अफवाह फैल गई कि पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया है, जिसके बाद सैंकड़ों लोग दोबारा पुलिया पर पहुंचे और बड़ौत मार्ग पर जाम लगा दिया। सांसद हरेंद्र मलिक ने सीओ गजेंद्र पाल सिंह से प्रकरण की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार है, उसे छोड़ा नहीं गया है। इसके बाद देर रात मुस्लिम समाज के लोग शांत हुए और घरों को लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें