कुरालसी के लोगों ने प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए भेजा
बुढ़ाना। कोरोना महामारी के संकट से देश को बचाने में गांव कुरालसी के युवाओं ने भी अपना योगदान देते हुए 20250 रुपये चंदा कर प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए भेजा है। कुरालसी गांव के युवा गोविंद, ठा. मामचन्द, रिंकू, अनुज, पवन, सोनू, दिनेश आदि ने बताया कि यह राशि जिला पंचायत सदस्य रामनाथ सिंह के माध्यम से भाजपा के जिलाध्यक्ष के पास भेजी जाएगी। उनके द्वारा यह राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में भिजवाई जाएगी।