फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते को लेकर गुर्जर व प्रजापति समाज के लोग आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। खादर क्षेत्र में सोलानी नदी के पानी से बचाव के लिए बनाए गए रास्ते को लेकर गुर्जर व प्रजापति समाज के लोग आमने-सामने आ गए। इसी हंगामे के चलते रास्ते में पाइप डालने गई प्रशासन की टीम को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गांव रामनगर और शेरपुर नगला के प्रजापति समाज की ओर से सोलानी नदी के पानी से बचाव के लिए पांच लाख रुपये से एक किलोमीटर के रास्ते पर मिट्टी डलवाकर मरम्मत कराई थी। गांव रजगल्लापुर के गुर्जर समाज के लोगों ने रास्ता ऊंचा होने से पानी की निकासी नहीं होने की बात कहकर विरोध जताया था। साथ ही एसडीएम सदर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराकर पानी की निकासी का इंतजाम कराने की मांग की थी। बुधवार को एसडीएम सदर के आदेश पर ग्राम ब्लॉक सचिव जेसीबी लेकर गांव पहुंचे और पानी की निकासी के लिए रास्ते में बड़े पाइप डालने की तैयारी शुरू की। इसकी जानकारी मिलते ही प्रजापति समाज की महिलाएं और पुरूष मौके पर पहुंच गए और पाइप डालने का विरोध किया। सूचना पर गुर्जर समाज के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को शांत किया। ग्रामीणों के विरोध के चलते ब्लॉक कार्यालय की टीम लौट गई। राजू प्रजापति, साधुराम आदि ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते में पाइप डलने से पानी उनके खेतों में आने से फसलें बर्बाद हो जाएंगी। रास्ते को लेकर दोनों समाज के लोगों में तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन

कुछ ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र देकर एसडीएम सदर से पानी की निकासी का इंतजाम कराने की मांग की गई थी। ब्लॉक की टीम जेसीबी लेकर गांव में गई थी। कुछ ग्रामीणों के विरोध करने पर टीम लौट आई। मामले से एसडीएम सदर को अवगत करा दिया गया है। - रंजीत सिंह, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें