सर्वसमाज के लोगों ने महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका
देवबंद (सहारनपुर)। अभिनेत्री कंगना रणौत प्रकरण से आक्रोशित सर्वसमाज के लोगों ने रविवार को महाराष्ट्र सरकार का पुतला दहन कर रोष जताया।
राजपूत चेतना मंच के तत्वावधान में एकत्र लोगों ने महाराणा प्रताप चौक पर महाराष्ट्र सरकार के पुतले को आगे के हवाले किया। इस दौरान डा. भानू प्रताप सिंह और अधिवक्ता सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि अभिनेत्री कंगना रणौत का मकान तोड़ने के बाद उनका अपमान करना, नेवी के अधिकारी को मारना, सुशांत सिंह राजपूत के हत्यारोपियों को बचाना और ड्रग माफियाओं को संरक्षण देकर महाराष्ट्र सरकार ने संवैधानिक शक्ति का दुरुपयोग ही नहीं किया बल्कि छत्रपति शिवाजी के आदर्शों के विपरीत आचरण किया है। इसलिए महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त कर वहां पर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। इस दौरान डा. सुखपाल सिंह, मुकेश राणा, ईश्वर चंद उपाध्याय, अंकित राणा, अमर प्रताप सिंह, दीपांशु त्यागी, विपिन गुर्जर, अभिषेक राठौर, मोहित त्यागी, रोहित कुमार, हिमांशु, तुषार त्यागी, मोनू राणा, राजू उपाध्याय, गौरव राणा आदि रहे।