फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग को भूले लोग, लगने लगा जाम

विज्ञापन
नगर की टाउनहाल रोड पर लगा जाम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग को भूले लोग, लगने लगा जाम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के चलते अनलॉक-5 की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही लोग सोशल डिस्टेंसिंग से दूरी बनाने लगे हैं। इसके साथ ही मास्क को लेकर भी लोगों में जागरूकता का अभाव दिखने लगा है। शहर क्षेत्र में भीड़ का आलम यह कि मुख्य बाजार के साथ ही कई मार्गों पर जाम की स्थिति बनने लगी है। बुधवार को शहर के सदर बाजार, टाउन हॉल रोड, प्रकाश चौक व भगतसिंह रोड पर घंटों जाम की स्थिति रही, जिसमें फंसे अधिकांश लोग मास्क से भी दूरी बनाए रहे। हालांकि पुलिस टीम ने शहर के प्रकाश चौक, शिवचौक व अन्य स्थानों पर मास्क को लेकर चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन लोगों की बेपरवाही के चलते यह अपर्याप्त रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें