जानसठ में घर में योग करती महिला।
- फोटो : KHATAULI
जानसठ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जानसठ व क्षेत्र में सामाजिक एवं ग्रामीणों ने योगा अभ्यास कर योग दिवस मनाया। कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार व सीएचसी पर तैनात सुपरवाइजर मिथिलेश शर्मा ने अपने-अपने घरों पर रहकर योगाभ्यास किया। वही गांव भलेड़ी में जगमोहन सैनी, घटायन में अनुराग। वहीं कस्बे के डीएवी इंटर कालेज के अध्यापक योगाचार्य राजेश कुमार ने अपने अपने घरों पर ही योगा करते हुए कहा कि हम सब को मिलकर योग करकर प्राकृतिक रुप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।