शाहपुर। सपा नेता सतेंद्र पाल ने बताया कि 17 अगस्त को बुढ़ाना में पीडीए जनपंचायत आयोजित की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल शामिल होंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व सांसद अरविंद कुमार सिंह ने पत्र जारी कर बुढ़ाना विधानसभा में 17 अगस्त को जनपंचायत की तैयारी के निर्देश दिए। पंचायत में पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक वर्ग के अलावा आधी आबादी के हक और अधिकार को लेकर व सरकार की गलत नीतियों से जनता को रूबरू कराया जाएगा।