फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सीएचसी में मरीजों का परीक्षण कर वितरित कराई दवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसौली। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसौली का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।सीएमओ ने स्वयं ओपीडी में मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण किया। हड्डी रोग विशेषज्ञ होने के कारण उन्होंने हड्डी व जोड़ संबंधी मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। मरीजों ने उनसे परामर्श लिया। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उपचार व सावधानियों पर भी सलाह दी। सीएमओ ने ओपीडी, दवा वितरण, साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्थाएं बेहतर रखने और मरीजों को असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। तेवतिया ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर सेवाएं देना विभाग की प्राथमिकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें