फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की एंट्री नहीं होने से स्ट्रेचर से बाहर लाए गए मरीज

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में राज्यपाल के निरीक्षण के दौरान मरीज को बिना स्टेक्चर के गोद में लेकर जाते तीम? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
वाहनों की एंट्री नहीं होने से स्ट्रेचर से बाहर लाए गए मरीज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में मरीज बेहाल रहे। सुबह से ही पुलिस ने अस्पताल में वाहनों की एंट्री बंद कर दी थी। बाहरी एंबुलेंस को अंदर नहीं जाने दिया गया। मरीजों को बाहर से ही स्ट्रेचर पर अस्पताल में लाया और ले जाया गया। दुपहिया वाहनों को अस्पताल के बाहर ही सड़क के किनारे खड़ा कराया गया। राज्यपाल दोपहर बाद 3.25 बजे जिला अस्पताल पहुंची लेकिन पुलिस ने सुबह से ही मुख्य गेट को छोड़कर अन्य सभी गेट बंद करा दिए थे। टीबी अस्पताल, सीएमओ कार्यालय तथा अस्पताल का गेट नंबर दो बंद रहे। दुपहिया वाहनों को बाहर सड़क किनारे खड़ा कराया गया। 102 और 108 एंबुलेंस को छोड़ अन्य कोई वाहन अंदर नहीं जाने दिया गया। कई मरीजों को छुट्टी के बाद स्ट्रेचर पर ही बाहर तक लाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें