नजीबाबाद। आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल में रंगोली और वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या सुचित्रा मालवीय ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में पटेल सदन और वाद्य यंत्र वादन में विवेकानंद सदन विजेता रहे। रंगोली प्रतियोगिता में कविता अरोड़ा, पंकज शर्मा और वाद्य वादन प्रतियोगिता में आनंद गोयल, सुषमा अग्रवाल ने सदन के विद्यार्थियों के साथ ट्रॉफी प्राप्त की।