फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बसों का इंतजार करते रह गए यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात के कई रूट पर बस के संचालन बंद होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव के सार्वजनिक अवकाश होने के चलते शहर के बस स्टैंड पर यात्रियों की आवाजाही कम रही। देहात के कई रूट पर बस के संचालन बंद होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रास्तों में कई यात्री सड़कों पर बसों का इंतजार करते दिखें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ। ऐसे में शहर के प्राइवेट बस स्टैंड दिनभर सूने रहे। सिसौली जाने वाली बसों का संचालन पूर्णत: बंद रहा। ऐसे में शामली रोड स्थित कई गांव के रास्तों पर यात्री बस के इंतजार में खड़े रहे। शहर के शामली बस स्टैंड, सहारनपुर बस स्टैंड, जानसठ बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा रहा और बस खाली खड़ी रही। इसके आलावा रोडवेज बस स्टैंड पर इक्का-दुक्का यात्री ही दिखाई दिए। ऐसे में बाहर जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस ना चलने की वजह से यात्री दूसरे साधन की तलाश करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें