फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: स्काउट कैंपों में प्रतिभाग करने से बढ़ता है आत्म विश्वास

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

चरथावल। गांधी बालिका इंटर काॅलेज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने आकर्षक और अनूठे करतब दिखाए।
वक्ताओं ने कहा कि स्काउट कैंप से विद्यार्थियों में आत्म विश्वास, परोपकार और दया भक्ति की भावना जागृत होती है। स्काउट कैंपों में प्रतिभाग करने से आत्म विश्वास बढ़ता है। मुख्य अतिथि सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक आदेश गर्ग ने छात्राओं के तंबुओं का अवलोकन कर सराहना की। शिविर में छात्राओं को पिरामिड, मिनार, शिविर लगाना, गांठ लगाने का प्रशिक्षण दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शिविर का समापन हुआ। जिला संगठन मंत्री प्रभा दहिया, कॉलेज अध्यक्ष मनीष गर्ग, प्रबंधक राजीव कुमार, प्रधानाचार्य अनीता गौतम, विपिन कंसल, अरविंद सिंघल, अनुज गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें