फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल में बिदाई समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। कक्षा 12 के बच्चों की विदाई में कक्षा 11 के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
स्कूल प्रबंधक विश्व रतन एवं प्रधानाचार्या धारा रतन ने बच्चों को प्रेरित करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कक्षा 11 के छात्र- छात्राओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत करके खूब तालियां बटोरी। कक्षा 12 के छात्र- छात्राओं को टाइटल दिए गए। सुंदर-सुंदर वेशभूषा में सजे हुए छात्रों ने रैंप वॉक किया। पार्थ अरोरा को मिस्टर शारदेन तथा श्रेया शर्मा को मिस शारदेन चुना गया। संगीत अध्यापक मनोज शील और संगीत अध्यापिका राखी डबराल ने अपनी मधुर आवाज में गीत गाए। छात्र- छात्राओं ने फिल्मी धुनों पर जमकर नृत्य किया।12वी कक्षा की छात्राओं श्रेया शर्मा, अनमता खलील, उन्नति आदि ने अपने मन के उद्गार व्यक्त किए।