फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जंगल में तेंदुआ दिखाई देने से दहशत, खेतों पर नहीं जा रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। क्षेत्र के गांव मेघा शकरपुर के जंगल में एक सप्ताह पूर्व तेंदुआ दिखाई देने से किसानों में डर का माहौल बना हुआ है। किसान खेतों पर भी नही जा पा रहे हैं। किसानों ने वन विभाग से तेंदुआ पकड़वाने की मांग की। थाना क्षेत्र के गांव मेघा शकरपुर निवासी कुलदीप गुर्जर, आदेश गुर्जर ने बताया कि गांव के जंगल में एक सप्ताह पूर्व तेंदुआ दिखाई दिया था। इसके बाद गांव के लोग जंगल में भी काम करने से परहेज कर रहे हैं। तेंदुए के पंजे के निशान जगह जगह मिले हैं। तेंदुआ कई पशुओं को अपना शिकार बना चुका है। वन कर्मी दीपक तोमर ने बताया कि पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की गई थी लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों को रात में जंगल में न जाने की सलाह दी यी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें