फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचों का अजब फैसला: जिसने किया दुष्कर्म, उसी के साथ पंचायत ने करा दिया पीड़िता का निकाह, पुलिस ने कही ये बात

Wed, 12 Jun 2024 09:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर में पंचायत के दाैरान पंचाें ने अजब फैसला सुनाया। यहां एक दुष्कर्म पीड़िता का निकाह आरोपी के साथ ही करा दिया गया।
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पंचायत ने आरोपी के साथ ही उसका निकाह करा दिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पंचायत में निकाह का फैसला हुआ। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ उसके पड़ोस के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में हार पर 'रार': भाजपा नेता संजीव बालियान और संगीत सोम में जुबानी जंग जारी, पढ़ें- क्या है तकरार

विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू की तो आरोपी पक्ष ने मामले को निपटाने के लिए पीड़िता पक्ष पर समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। गांव के जिम्मेदार लोगों को साथ लेकर पंचायत की गई।

पंचायत में पंचों ने दोनों पक्षों पर सामाजिक दबाव बनाया और पीड़िता का आरोपी युवक के साथ निकाह कराने का फैसला सुनाया। इसके बाद एक सप्ताह पूर्व दुष्कर्म पीड़िता का निकाह आरोपी युवक के साथ दोनों पक्षों की सहमति से करा दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से युवक-युवती का निकाह हो गया है। युवती बयान दर्ज कराने के लिए नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें