फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचाल ने श्रम मंत्री के सामने रखी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल ने प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से लखनऊ में उनके आवास पर भेंट कर उनके सामने श्रमिकों की समस्याएं रखी। मौर्य ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। जगदीश पांचाल श्रमिक वर्ग की समस्याओं को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य से मिले। उन्होंने कहा कि श्रमिकों का पंजीकरण सदैव के लिए नि:शुल्क होना चाहिए। पंजीकरण को आजीवन करने यानि नवीनीकरण से मुक्त रखने की मांग की गई। श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के साथ ही उनके बच्चों को तकनीकी शिक्षा में वरीयता देने की मांग की गई। मंत्री ने समस्याओं का शीघ्र निवारण करने की बात कही। मंत्री ने बताया कि पंजीयन शुल्क को फिलहाल मार्च 2021 तक स्थ़गित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें