फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आप नेता की गिरफ्तारी के विरोध में बांटे पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर में अपने नेताओं की अनैतिक गिरफ्तारी और उन्हें जेल में डाले रखने को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर में जनता को पर्चे बांटकर अपना विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आप की ओर से क्यों शीर्षक से छपे पंपलेट्स के माध्यम से बताया कि सांसद संजय सिंह गरीब, मजदूर, रेहड़ी पटरी वालों, दलितों और किसानों की आवाज बने हुए थे, इसलिए सरकार ने उनकी आवाज को दबाने के लिए उन्हें जेल की चारदीवारी के पीछे कैद कर दिया है। जिला उपाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने कहा कि सांसद ने किसान बिल पर सरकार को घेरा और झूठ का पर्दाफाश किया, इसलिए उन्हें षड्यंत्र के तहत जेल में डाल रखा है। विधानसभा अध्यक्ष पंकज गोरियान, सुनील कुमार, सत्य प्रकाश, रंजीत सिंह, कालू गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें