फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्लवी राजपूत मिस व हरीश मिस्टर फ्रेशर

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्लवी राजपूत मिस व हरीश मिस्टर फ्रेशर
विज्ञापन

खतौली। केके जैन डिग्री कॉलेज के बीसीए विभाग एवं बीएससी के संयुक्त तत्वावधान में अभिनंदन....नए सफर का फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि वीके चड्ढा पूर्व अध्यक्ष आयकर बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर व विशिष्ट अतिथि दिनेश जैन, रजनीश गोयल, सुनील गर्ग, पंकज गुप्ता, राजकुमार जैन, नरेश पालीवाल, राजकुमार छाबड़ा, राजेश जैन, एलएम जैन, सुनील कुमार जैन, डा. आशा जैन, प्राचार्य डा. नीतू वशिष्ठ, डा. अरविंद कुमार आदि ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलन किया। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष आशीष जैन, डा. एलिस द्वारा बुकें एवं शॉल भेंट कर किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य गीत, कविता, पैरोडी, माईम नाटिका और देशभक्ति गीत आदि प्रस्तुत किए। निर्णायक द्वारा छात्र छात्राओं के प्रस्तुतीकरण, आत्मविश्वास व बुद्धिलब्धि के आधार पर बीसीए प्रथम वर्ष से पल्लवी राजपूत को मिस फ्रेशर एवं छात्रों से हरीश कुमार को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। सर्वश्रेष्ठ सोलो डांसर छात्र साक्षी राजपूत, ग्रुप, डांस में वंदेमातरम, माईम एक्ट को बेस्ट एक्ट को दिया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डा. नीतू वशिष्ठ ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी को बधाई दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें