फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीगोलोकधाम के पाटोत्सव पर निकाली पालकी यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित श्रीगोलोकधाम में श्री राधा माधव गोलोक नाथ के 20वें पाटोत्सव पर पालकी यात्रा निकाली गई। यात्रा गांधी कॉलोनी की विभिन्न गलियों से होकर गुजरी। फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। डांडिया, गणेश झांकी और कीर्तन मंडलियों ने प्रस्तुति दी। यजमान के रूप में मंगतराम जलोत्रा और राजकुमार मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को गोलोकधाम मंदिर पर ही अखंड महामंत्र एवं राधा नाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। जन्माष्टमी व्रत पर 18 और 19 को भावमय फूल बंगला दर्शन महोत्सव कार्यक्रम रहेगा। इसके बाद 21 अगस्त को सुबह श्री राधा नाम रस वर्षा का आयोजन होगा। यात्रा का सतीश सेटी, श्याम कुमार, ब्रजमोहन, सुमीत छाबड़ा, कार्तिक, मनीष, राकेश बिंदल, विजय वर्मा, अमित बिंदल, मयंक बिंदल, अंकुर बिंदल, विकास बिंदल, सचिन बिंदल, शशी बिंदल, सीमा बिंदल, रश्मि बिंदल, सानया बिंदल, शवेता बिंदल, शिल्पी बिंदल, शुभ बिंदल ने भव्य स्वागत किया। प्रसाद एवं जल वितरित किया। इसी के साथ भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें