फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भोपा - भोपा में श्रीराम की झांकी के साथ निकाली गई पदयात्रा

Sat, 20 Jan 2024 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो खबर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भोपा में श्री राम की झांकी के साथ पदयात्रा निकाली गई। कारसेवकों को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। झांकी व पदयात्रा पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा की और जगह-जगह स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरण किया।
शुक्रवार को शीतला माता मंदिर से राम की झांकी के साथ हजारों राम भक्तों ने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा प्रारंभ होने से पहले आरएसएस के पदाधिकारी सेवादास, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कारसेवकों प्रमोद शर्मा, अमरपाल सैनी, सुदेश शर्मा, ब्रजवीर सिंह, श्रीयांश जैन के परिजन डॉ. सुशील कुमार को तिलक कर व भगवा शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया, जो कार सेवक उपस्थित नहीं हो सके उन्हें 22 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदयात्रा अनेकों गलियों, बाजार व मुख्य मार्ग से गुजरी। राम भक्तों ने गगन भेदी नारों से श्री राम का जयघोष किया। अनेकों स्थानों पर स्टाल लगाकर प्रसाद वितरण भी किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, लक्ष्मी निर्वाल, तरुण प्रधान, कुणाल वालिया, सतनाम बंजारा, बब्बू राठी, संजय प्रजापति, गुरदास वालिया, राकेश कश्यप, सतवीर, बंटी चौधरी, अजय कृष्ण, जनेश्वर वालिया, योगेश, अर्जुन, अजय शर्मा, अमित कश्यप, पारुल शर्मा, बलिराम सैनी आदि शामिल हुए। कारसेवक व एडवोकेट सुदेश शर्मा की बेटी वंशिका शर्मा ने बताया कि घर के बाहर से गुजरने वाली पदयात्रा व राम की झांकी के सम्मान में अपने घर के बाहर अनेकों रंगोलियां सजाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें