जानसठ के गांव कवाल में मुहर्रम को लेकर गांव में तैनात पीएसी व पुलिस बल।
- फोटो : KHATAULI
कवाल में पीएसी व पुलिस बल तैनात
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव कवाल में मुहर्रम के मद्देनजर एहतियातन गांव में पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उधर, गांव में शनिवार को दो वर्गों के बीच हुए संघर्ष के मामले में दोनों पक्षों के बीच भी समझौता हो गया है। इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि कवाल में मुहर्रम को लेकर पीएसी व पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा शनिवार को गांव में दो वर्गों के बीच हुए संघर्ष के मामले में आपस में समझौता करा दिया गया है। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद खत्म हो चुका है।