फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सीमेंट फैक्टरी का मालिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली सीमेंट फैक्टरी का मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन

छपार। रामपुर में एक माह पूर्व पकड़ी गई नकली सीमेंट फैक्टरी के फरार चल रहे आरोपी मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव रामपुर में दस सितंबर को पुलिस ने नकली सीमेंट फैक्टरी पकड़ी थी। मौके से 183 कट्टे अल्ट्राटेक मार्का नकली सीमेंट, 510 खाली व 150 कट्टे पिसा हुआ पत्थर, दो पिकअप गाड़ी और अन्य उपकरण बरामद किए गए थे। मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। जबकि फैक्टरी मालिक शहर के अग्रसेन विहार कॉलोनी निवासी राजेश कुमार सिंघल सहित पांच अन्य फरार हो गए थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर बंद पड़ी फैक्टरी के पास घूम रहे फैक्टरी मालिक राजेश सिंघल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी फैक्टरी मालिक को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें