फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील इलाकों में रातभर गश्त रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवेदनशील इलाकों में रातभर गश्त
विज्ञापन

खतौली। नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में रविवार को रातभर गश्त किया। गश्त के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा। एसडीएम अजय कुमार, सीओ आशीष प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने भारी पुलिस बल के साथ जानसठ तिराहे पर बनाए गए कैंप से शाम छह बजे से गश्त करना प्रारंभ किया। जीटी रोड, बुढ़ाना रोड, बिद्दीवाड़ा, बड़ा बाजार, ढाकन चौक, घंटाघर, जानसठ रोड, रेलवे रोड पर गश्त किया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से बातचीत करके शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। एसडीएम अजय कुमार तहसील के लेखपालों को साथ लेकर जानसठ तिराहे पर बने कैंप में डटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें