सडी इंजिनियरिगं कालेज में आयोजित गोष्ठी के प्रतिभागी विद्यार्थी को सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्राकृतिक स्रोतों का अधिक दोहन किया: तिवारी
मुजफ्फरनगर। एसडी कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ आरएम तिवारी ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण एक बड़ी आवश्यकता है। हमने प्राकृतिक श्रोतों का अधिक दोहन करके अपनी आने वाली पीढ़ी का संकट में डाल दिया है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा और संसाधन संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। हमें इस विषय में जागरूकता बढ़ाने के लिये घर-घर जाकर यह संदेश देना चाहिये कि दिन में हम कितनी ऊर्जा बचा सकते है जिससे आने वाली पीढ़ी को ऊर्जा संरक्षण की महत्ता की जानकारी मिले। संस्थान के अधिशासी निदेशक एसएन चौहान ने कहा कि भारत में हर साल 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है, यह दिन ऊर्जा के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये मनाया जाता है क्योंकि यह हरित और उज्जवल भविष्य का सबसे अच्छा तरीका है। यह एक प्रथा है कि सभी को अपनी धरती के भविष्य को और बेहतर बनाने के लिये इसमें शामिल होना चाहिये। ऊर्जा के संरक्षण का अर्थ है ऊर्जा का अंधाधुंध दुरुपयोग करने के बजाय बुद्धिमानी से उसका उपयोग करना। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ आरएम तिवारी, मंजू शर्मा एवं अधिशासी निदेशक एसएन चौहान, प्राचार्य डॉ एके गौतम व डीन डॉ पारेश कुमार ने मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन पारूल गुप्ता, अमिता ठाकुर, शिवानी ने किया।