फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र बचाओ रैली में खाप चौधरियों के अपमान पर आक्रोश

विज्ञापन
तितावी क्षेत्र के बुडिना कला में हुक्के पर चर्चा करते ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
तितावी। लोकतंत्र बचाओ रैली में खाप चौधरियों को मंच पर जगह और बोलने की अनुमति नहीं दिए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्षेत्र के कई गांवों में इसे लेकर ग्रामीणों के बीच दिनभर चर्चा चलती रही, जिसमें इसे अपमानजनक बताते हुए ग्रामीणों ने इसे किसी भी कीमत पर सहन न करने की बात कही। ग्रामीणों का कहना था कि हम पूरी तरह से खाप चौधरियों के साथ हैं। कुछ राजनीतिक लोग खाप व्यवस्था को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। खाप व्यवस्था समाज के आधार हैं। बृहस्पतिवार को खाप चौधरी राष्ट्रीय लोकदल के मंच पर किसान लाठीचार्ज के मुद्दे पर मान सम्मान के लिए गए थे, लेकिन रैली के मंच पर मान सम्मान की बात न होकर भावी चुनाव की रूपरेखा तैयार की जा रही थी। यह पूरी तरह अमान्य है। वेदपाल शास्त्री, कृपाल सिंह योगेंद्र सिंह, प्रभु सिंह, अभिषेक लटियान, चौधरी देवी सिंह, सुरेंद्र प्रधान, नरेंद्र सिंह, लक्ष्मीचंद, जितेंद्र प्रधान, धर्मेंद्र, विकास, उपेंद्र, शरीफ खान, सचिन प्रधान, ओमपाल सिंह, सुनील चौधरी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें