मुजफ्फरनगर। कलाल समाज का मधुर मिलन समारोह भोपा रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में किया। महामंडलेश्वर स्वामी संतोष आनंद देव महाराज ने कहा कि जिस देश की मिट्टी में हम पैदा हुए हैं, जहां का अन्न ग्रहण किया है, जहां की संस्कृति में पले बढ़े हैं उस देश को विश्व गुरु बनाने का हमारा सपना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव, सहारनपुर के मेयर संजीव वालिया और उत्तराखंड के मंत्री रामकुमार वालिया ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। संजीव वालिया ने कहा कि समाज का प्रतिनिधित्व कृषि, व्यवसाय, सेना, शिक्षा, ब्यूरोक्रेसी, राजनीति, न्यायपालिका, मीडिया, मेडिकल, इंजीनियरिंग समेत तमाम क्षेत्रों में है। समाज के लोग सभी क्षेत्रों में परचम लहरा रहे हैं।
महामंडलेश्वर स्वामी संतोष आनंद देव महाराज ने कहा कि विश्व गुरु तो भारत रहा ही है इस गौरवशाली परंपरा की पुनर्स्थापना के लिए बच्चों को सही शिक्षा, मार्गदर्शन एवं संस्कार युक्त करना ही होगा। इसी दौरान कलाल क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष प्रमोद कर्णवाल की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। समाज के सभी बुजुर्गों को इस संगठन के मार्गदर्शक मंडल में शामिल किया। नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष विरेन्द्र वीर सिंह, उपाध्यक्ष नानक चंद वालिया, रोहताश कर्णवाल, महामंत्री ऋषिराज वालिया, मंत्री शैलेंद्र कुमार कर्णवाल, मीडिया प्रभारी केतन कर्णवाल आदि सदस्यों को शपथ दिलाई गई। महिला प्रकोष्ठ की सदस्य भी उपस्थित रहीं। इस दौरान सुनील कर्णवाल, सन्नी कर्णवाल, राहुल कर्णवाल, नेम चंद कर्णवाल, राजीव कर्णवाल, योगेश कर्णवाल, केडी कर्णवाल मौजूद रहे।