फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर कोतवाली से आभूषण किए प्राप्त

विज्ञापन
बुढ़ाना में कोतवाली से आभूषण प्राप्त करता कुरथल गांव का परिवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर सौंपे आभूषण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कुरथल गांव से घर के सदस्यों की गैर मौजूदगी में चोरों ने लाखों की नकदी सहित आभूषण चुरा लिए थे। दो अप्रैल को हुई घटना की रिपोर्ट घर के मालिक इंद्रपाल ने कोतवाली में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद ही चोरी करने वाले गांव के ही चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से चुराए गए आभूषण बरामद किए थे। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया था। इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि घटना के चारों आरोपी अभी तक जेल में हैं। न्यायालय के आदेश पर पुलिस द्वारा चोरों से बरामद किए गए आभूषण परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें