फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - दो साल से बंद आधुनिक कोल्हू पर अब बनेगा आर्गेनिक गुड़

Thu, 19 Oct 2023 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चित्तौडा में ​स्थित कोल्हू।
विज्ञापन
- गन्ना अनुसंधान संस्थान की तरफ से चितौड़ा में लगाया गया है कोल्हू
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले के कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौड़ा में लगाए गए आधुनिक कोल्हू के माध्यम से आर्गेनिक गुड़ बनाया जाएगा। दो साल से यह कोल्हू बंद है, इस बार यहां गुड़ बनाने की जिम्मेदारी एग्री फार्म बड़ी प्रोड्यूसर कंपनी ने ली है। इस कोल्हू में शुद्ध गुड़ बनेगा।
प्रदेश के गन्ना अनुसंधान संस्थान विभाग लखनऊ ने कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौड़ा में आधुनिक कोल्हू लगाया है। इस कोल्हू की विशेषता यह है कि यह प्रदूषण रहित है। 25 लाख रुपये की लागत से लगने वाले इस कोल्हू पर 25 प्रतिशत सब्सिडी थी, लेकिन जिले में परंपरागत कोल्हू के सामने यह टिक नहीं पाए। परंपरागत कोल्हू दो तीन लाख में लग जाता है और उसे कोल्हू संचालक खुद लगा लेता है। सरकारी खर्च पर दो साल पहले चित्तौड़ा में लगाया गया। कोल्हू का उद्देश्य किसानों को केंद्र से जोड़ना था। तकनीकी टीम नहीं होने से दो साल से कोल्हू नहीं चल पाया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी हंसराज ने बताया कि इस बार इस कोल्हू को चलवाया जा रहा है। एग्री फार्म बड़ी प्रोड्यूसर कंपनी इसमें गुड़ का निर्माण करेगी। इस कोल्हू के माध्यम से लोगों को शुद्ध और स्वादिष्ट गुड़ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे पास तकनीकी टीम नहीं है : हंसराज
केवीके के प्रभारी हंसराज का कहना है कि दो साल से आधुनिक कोल्हू इसलिए नहीं चल पाया था, क्योंकि केंद्र के पास तकनीकी टीम नहीं है। इस बार हमने कोल्हू चलाने की जिम्मेदारी आर्गेनिक गुड़ बनाने वाली कंपनी को दी है। इससे कोल्हू भी चल जाएगा और जनता को शुद्ध गुड़ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें