फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। मोरना विकास खंड क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तौफीर में शुक्रवार को जैविक किसान मेले का आयोजन किया गया।
सहयोगी संस्थान सैल बायोटेक लिमिटेड के महाप्रबंधक जेपी शर्मा ने कहा कि नमामि गंगे परियोजना के तहत 9 समूह का गठन किया गया है। इसमें 180 से किसानों को जोड़ा गया। किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भाजपा ब्रजवीर सहरावत ने विचार रखे। अध्यक्षता प्रधान योगेश चौहान ने की। संस्था के जिला प्रभारी अंकित कुमार, किसान साधुराम, प्रमोद कुमार, सतीश, अरुण, धर्मेंद्र ने भाग लिया। इस अवसर पर रामकुमार शर्मा, महेन्द्र सिंह, सुधीर कुमार, राहुल, अरविंद कुमार, नेपाल सिंह, धर्मेंद्र, रविंद्र, मदनपाल, जितेंद्र, आयुष, पूनम मौजूद रहे। आयोजन में पूनम देवी, जितेंद्र कुमार, आयुष कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।