फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: समायोजित शिक्षकों को मूल विद्यालय लौटने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वर्ष 2025-26 में हुए समायोजन के बाद एकल शिक्षक और शिक्षक विहीन हुए विद्यालयों के शिक्षकों को मूल विद्यालय लौटने के लिए बीएसए ने आदेश जारी किए हैं। समायोजित हुए 57 शिक्षकों को मूल विद्यालय लौटने के लिए वर्तमान विद्यालयों से कार्यमुक्त करने के निर्देश सभी बीईओ को दिए गए हैं। अंत: जनपदीय और अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के तहत सदर ब्लाॅक से दस शिक्षकों को कार्यमुक्त होने के बाद मूल विद्यालय लौटना होगा। मोरना ब्लॉक में सात शिक्षकों के समयोजन के कारण विद्यालयों में शिक्षकों का संकट है। पुरकाजी में 11 शिक्षकों के समायोजित होने के बाद छात्र शिक्षक अनुपात असंतुलित है। बघरा में चार विद्यालय शिक्षामित्रों के भरोसे चल रहे हैं। चरथावल में समायोजन के बाद 50 से कम संख्या वाले विद्यालयों में शिक्षक अधिक और छात्र कम होने के स्थिति में समायोजित शिक्षकों कार्यमुक्त करने के लिए बीईओ ने प्रधानाचार्यों को कार्यमुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें