फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला निर्माण का विरोध, लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। कस्बे में स्वास्थ्य विभाग की भूमि पर कराए जा रहे गोशाला के निर्माण का स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि सरकारी अनुमति के बिना कोई निर्माण कार्य नहीं होगा।
विज्ञापन

मीरापुर फल व सब्जी मंडी के सामने करोड़ों रुपये की स्वास्थ्य विभाग की जच्चा-बच्चा केंद्र की जमीन खाली पड़ी है। यहां पर कुछ लोग गोशाला निर्माण की योजना बना रहे थे। भूमि की साफ सफाई कराई गई और निर्माण कार्य के लिए कुछ सामग्री भी पहुंचाई गई। स्थानीय लोगों को जानकारी मिली कि इस भूमि पर मुझेड़ा ग्राम सभा की अस्थायी गोशाला का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। लोगों ने ग्राम प्रधान रेशमा से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि गोशाला निर्माण की अनुमति नहीं ली गई। जिस पर लोगों ने इसका विरोध करते हुए हंगामा कर दिया।
सूचना पर थानाध्यक्ष टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। लेखपाल चंद्रपाल सिंह को पूरे दस्तावेजों के साथ थाने में आने के लिए कहा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कमला कांत राजवंशी ने बताया कि यह जमीन नगर पंचायत मीरापुर की है और यहां पर दो गोशाला पहले से ही चल रही हैं। इसलिए यहां गोशाला ना बना कर सरकारी अस्पताल, पार्क या नगर पंचायत का कार्यालय बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें