फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गाय अभयारण्य के लिए सर्वे करने पहुंची टीम का विरोध किया

विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। गांव मेघा चंदन में गाय अभयारण्य के लिए चिह्नित की गई भूमि का सर्वे करने पहुंची केंद्र सरकार की टीम का विरोध किया गया। उधर, इसके विरोध में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। सर्दी के बावजूद देर रात तक किसान धरने पर डटे रहे।
गांव मेघा चंदन में प्रशासन ने गाय अभयारण्य के लिए करीब 800 बीघा बंजर भूमि चिह्नित की है। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि करीब 200 बीघा भूमि किसानों की है। प्रशासन उक्त जमीन को भी लेना चाहता है। अगर प्रशासन द्वारा किसानों की जमीन ली गईं तो उनके समक्ष परिवारों के पालन पोषण की विकराल समस्या आ जाएगी। जब तक प्रशासन उक्त भूमि को किसानों को वापस देने का आश्वासन नहीं देगा, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान गाय अभयारण्य के लिए चिह्नित की गई भूमि का सर्वे करने केंद्र सरकार की टीम गांव पहुंची। किसानों ने विरोध किया। इस पर टीम लौट गई। एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि टीम आई थी। किसानों के विरोध के चलते टीम लौट गई।
विज्ञापन


उधर, प्रधान संगठन के प्रदीप गुर्जर और सुनील गुर्जर भी किसानों के बीच पहुंचे और हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान ओम सिंह प्रधान, कृष्ण पाल चेयरमैन, रतन सिंह चेयरमैन, मांगेराम मुखिया, धीर सिंह प्रधान, मंगत सिंह, कश्मीरा, प्यारे लाल, मुन्नू, अजमेर, योगेश, महक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें