फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जिला अस्पताल के पास से हरिद्वार के लिए 5 रोडवेज बसों का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम ने जिला अस्पताल के पास से हरिद्वार के लिए पांच रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया है। यह बसें रोजाना यात्रियों को लेकर रुड़की व हरिद्वार के लिए आवागमन शुरू करेंगी। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर परिवहन निगम भी व्यवस्था बना रहा है। इसी के चलते नगर के जिला अस्पताल के पास से पांच बसों का संचालन शुरू किया गया है। यहां से पहले भी बसों का संचालन शुरू किया गया था लेकिन यात्री न मिलने के कारण बसों का संचालन बंद कर दिया था। कांवड़ यात्रा शुरू होने पर इन बसों का संचालन शुरू किया गया है। परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि कांवड़ियों की सुविधा के लिए और भी कदम उठाए जा रहे हैं। रोडवेज बस अड्डे पर कांवड़ सेल बनाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें