खतौली। एक व्यक्ति ने तहरीर देकर दो बदमाशों द्वारा घर का दरवाजा खुलवाकर उसकी पत्नी को गन प्वाइंट पर लेकर जेवरात लूटने का आरोप लगाया है।
गंगधाड़ी निवासी सुरेंद्र कुमार वर्तमान में कस्बे में मीरापुर रोड पर रहता है। सुरेंद्र के अनुसार बीती रात वह अपने मकान में पहली मंजिल पर किरायेदार संसरपाल के साथ बैठा था। इसी बीच दो बदमाशों ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। पत्नी मुनेश द्वारा दरवाजा खोले जाने के बाद बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने आवाज करने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाश उसकी पत्नी से सोने के कुंडल, गले की चेन लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद जब पत्नी ने शोर मचाया तब उन्हें लूट की जानकारी मिली। पीड़ित ने थाने में सूचना दी, तब हलका दरोगा ने मौके पर जाकर मौका मुआयना किया। हलका दरोगा जितेंद्र शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद