संपूर्ण खर्च का 25 प्रतिशत हिस्सा प्रबंधक, 75 प्रतिशत धनराशि प्रदेश सरकार देगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। प्रोजेक्ट अलंकार के लिए जिले के केवल दो विद्यालयों ने ही आवेदन किया है। इन विद्यालयों का योजना के तहत कायाकल्प किया जाएगा। यदि अन्य अशासकीय और संस्कृत विद्यालय प्रोजेक्ट अलंकार के तहत आवेदन करते हैं तो उन्हें भी योजना में शामिल किया जाएगा।
जिले में 71 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, तीन संस्कृत और 41 राजकीय माध्यमिक विद्यालय है। अब तक केवल दो अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों ने ही आवेदन किया है। इसमें के एस इंटर कॉलेज कुरालसी और किसान इंटर कॉलेज अलीपुर खेड़ी शामिल है। हालांकि 71 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में से अधिकांश ऐसे है, जिनके भवन जर्जर हालत में है। यह विद्यालय प्रोजेक्ट अलंकार का हिस्सा हो सकते है और इनका कायाकल्प हो सकता है।
डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत आने वाले संपूर्ण खर्च का 25 प्रतिशत हिस्सा प्रबंधक को उपलब्ध कराना होगा। जबकि 75 प्रतिशत धनराशि प्रदेश सरकार देगी। निर्माण का कार्य सरकार की ओर से नामित एजेंसी करेगी।