फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - तीसरी ओपन मेरिट के आखिरी दिन सिर्फ एक एडमिशन

Sat, 02 Sep 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय की ओर से जारी की गई ओपन मेरिट सूची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय की ओर से जारी की गई तीसरी ओपन मेरिट सूची से प्रवेश के अंतिम दिन केवल एक विद्यार्थी ने प्रवेश लिया। चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज के अलावा किसी भी महाविद्यालय में दाखिला नहीं हुआ। शहर के तीनों महाविद्यालयों में गणित संकाय की सीटें खाली है।
शहर के सरकुलर रोड स्थित चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को केवल बीकॉम में एक विद्यार्थी ने दाखिला लिया। इसके अलावा किसी भी महाविद्यालय में एक भी एडमिशन नहीं हुआ। जैन कन्या पीजी कॉलेज में पहले ही बीए संकाय की सभी सीटें भर गई थीं। बाकी तीन महाविद्यालय में खाली सीटों के चलते विवि ने तीसरी ओपन मेरिट सूची जारी की थी। जिसके चलते 30 अगस्त और एक सितंबर को दो दिन प्रवेश हुए। अब डीएवी पीजी कॉलेज, एसडी डिग्री कॉलेज और चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज में केवल बीएससी गणित में काफी सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज में बीएससी गणित की 95, एसडी डिग्री में बीएससी गणित की 80, गृहविज्ञान की 20 के अलावा चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज में बीएससी गणित की सात और बीकॉम में 27 सीटें खाली हैं। फिलहाल महाविद्यालयों में परास्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें