फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेपल्स एकेडमी में सेना दिवस पर सैनिकों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
मेपल्स एकेडमी में सेना दिवस पर सैनिकों को सम्मानित करते शिक्षक - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
मेपल्स एकेडमी में सेना दिवस पर सैनिकों का हुआ सम्मान
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। मेपल्स एकेडमी में रविवार को सेना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सेना के जवानों को सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रांगण में सैनिकों की उपस्थिति में भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। वीरों के सम्मान में संगीत शिक्षक सुहेल ने दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए... गीत की धुन पर वाघ प्रस्तुति देकर सबकों देशभक्ति से सराबोर कर दिया। दीपांशु कोहली ने कविता पाठ तथा संजय गर्ग ने देशभक्तों के सम्मान में विचार रखे। प्रधानाचार्य डॉ. चित्रा जोशी ने सैनिकों का स्वागत करते उनकी देशभक्ति को सलाम किया। शिक्षकों ने सैनिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालन अंजलि त्यागी व उत्कर्ष वत्स ने संयुक्त रूप से किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें